विक्रम भुल्लर की प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति, मिशन 2027 में दिखेगी कर्मठता

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के बनने पर युवाओं ने आतिशबाजी एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत करते हुए कहा कि विक्रम की युवाओं में अच्छी पकड़ है और युवाओं को जोड़कर मिशन— 2027 में कर्मठता और एकजुटता के साथ किया जाएगा।

भाजयुमो की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विक्रम भुल्लर ने जिलाध्यक्ष रहते हुए पार्टी से युवाओं को जोड़ने का काम करते हुए सभी वर्ग में अपनी अच्छी पकड़ बनाई। उपाध्यक्ष की घोषणा होने पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर बधाई दी। वेद मंदिर आश्रम में आशीर्वाद लेने पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विक्रम को जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में उत्साह है और पार्टी की मजबूती के लिए काम होगा।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *