राज्य मंत्री सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड सर्वांगीण विकास की नई मिसाल बनकर उभरा है और ‘जन-जन की सरकार’ के मंत्र के साथ राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि केदारनाथ-हेमकुंड साहिब रोपवे, दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से कनेक्टिविटी मजबूत हुई है, वहीं समान नागरिक संहिता (UCC), सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून लाकर राज्य को एक मजबूत संवैधानिक पहचान दी गई है।
मंत्री सैनी ने जोर देकर कहा कि 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, 12 हजार एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और 20 हजार से अधिक नए उद्योगों की स्थापना से राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिजली उत्पादन में तीन गुना बढ़ोतरी और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर आगामी समय में भी देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा और उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ पर्वतीय राज्य बनेगा।





