प्रदूषण कम करने में अनोखी पहल

उत्तराखण्ड सरकार ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोर टीम, वॉलंटियर्स और दर्शकों के लिए साइकिल सुविधा उपलब्ध कराई है।

इस पहल का उद्देश्य न केवल प्रदूषण को कम करना है, बल्कि लोगों को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।

दर्शक और वॉलंटियर खेल परिसर के विभिन्न स्थलों तक साइकिल से आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे ट्रैफिक और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी, यह उत्तराखण्ड सरकार की पर्यावरण संरक्षण की नीति को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सुचारू रूप से आयोजित करने और खिलाड़ियों व दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उत्तराखण्ड सरकार का यह अभिनव प्रयास खेलों के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने की प्रेरणा देगा।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *