ग्रामोत्थान परियोजना के तहत वे साइट अमेनिटीज के भूमि चयन हेतु सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुईं

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से प्रस्तावित वे साइट अमेनिटीज के लिए भूमि चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक गत दिवस विकास भवन सभागर में सम्पन्न हुई।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि वे-साइट अमेनिटीज के निर्माण हेतु 4 संभावित स्थलों में से एक उपयुक्त स्थल का चयन किया जाये तथा चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि भूमि का चयन पूर्णतः तकनीकी और प्रशासनिक मानकों के आधार पर किया जाए साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि चयनित स्थल सभी आवश्यकताओं को पूरा करता हो और परियोजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक हो।

उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिया कि वे चयनित स्थलों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करें और सत्यापन रिपोर्ट शीघ्रता से प्रेषित करें ताकि अंतिम निर्णय लिया जा सके। उन्होंने साइट चयन हेतु संभावित स्थलों की उपयोगिता, उपलब्धता और भौगोलिक स्थिति तथा परियोजना की जरूरतों के अनुसार स्थलों की भौतिक एवं कानूनी स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत विकसित होने वाली वे-साइट अमेनिटीज क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इनसे ग्रामीण उद्यमियों को व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। साथ ही, यह सुविधा क्षेत्रीय रोजगार सृजन में सहायक होगी। ग्रामोत्थान परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत स्थानीय समुदायों के लिए बुनियादी सुविधाओं का निर्माण, रोजगार के अवसर सृजित करना और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करना प्रमुख लक्ष्य हैं।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे समन्वय बनाकर कार्य करें। भूमि चयन प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने सभी सभी उपस्थित अधिकारियों से कहा गया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ करें। भूमि से संबंधित सभी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताओं को समय पर पूरा करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस परियोजना को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए केएन तिवारी सहित जिला परियोजना प्रबंधक- ग्रामोत्थान परियोजना, असिस्टेंट कमिश्नर- सेल टैक्स, तहसीलदार, पटवारी और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *