सितारगंज मंडी की तीन तरफ से टूट चुकी है चारदीवारी अभी और कैमरों की है जरूरत

संजू पुरोहित सम्पादक

सितारगंज मंडी समिति नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है। शाम ढलते हैं यहां नशेड़ी जुट जाते हैं। कई बार मंडी समिति के कर्मचारी उन्हें यहां से खदेड़ चुके हैं। यहां तीन जगह चारदिवारी टूटने के कारण इसी रास्ते से नशेड़ी परिसर में घुस जाते हैं। यही वजह है कि यहां कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है। मंडी सचिव विनोद चन्द्र पलड़िया ने बताया कि हमने चारदीवारी के लिए प्रस्ताव भेजा है बाकी व सीसीटीवी कैमरे के लिए भी प्रस्ताव भेज रहे है। सुरक्षा गार्ड घूमते रहते हैं। कई बार गॉर्ड ने भी नशेड़ी को पकड़ कर बाहर का रास्ता दिखाया है!अमरिया चौक स्थित 30 एकड़ में मंडी है।

यहां सुबह शाम बच्चों, बुजर्ग मॉर्निंग,ईवनिग वाक, व खेलने कूदने आते हैं। पूरा मंडी स्थल को सिर्फ 5 कैमरों की नजर में है। अभी 5 कैमरे की और आवश्यकता है। कई जगह चारदीवारी टूटी है। यहां आने वाले लोगों का कहना है की सुरक्षा दीवार और सीसीटीवी कैमरे न होने से परेशानी होती है।

शाम डलते ही परिसर में टूटी हुई चार दिवारी से अराजक तत्व घुस जाते हैं और यहां शराब और अन्य नशा करते हैं, मंडी प्रशासन को यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने के अलावा चार दिवारी की मरम्मत करने की जरूरत है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो मंडी में भी हल्द्वानी मंडी जैसी बड़ी वारदात को बदमाश अंजाम दे सकते हैं। इस सबंद मे हेमन्त वर्मा( प्रबंध निदेशक,उत्तराखंड मंडी परिषद) ने बताया कि मामलें को संज्ञान में ले लिया है जल्द जल्द आवश्यकता अनुसार चीजो महैया करा जाएगा!

  • Related Posts

    कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में चला महा स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी बनी प्रेरणा

    संजू पुरोहित सम्पादक कांवड़ मेले के सफल आयोजन के पश्चात जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार एवं जिला प्रशासन द्वारा शहर को पुनः स्वच्छ,…

    5 घंटे चले जनता दरबार में 83 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    संजू पुरोहित सम्पादक प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में इस बार बाजरीकोट गांव की एक बुजुर्ग महिला के चेहरे पर उस समय खुशी छलक उठी जब करीब एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *