पायलट बाबा आश्रम में बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप बंद हो: स्वामी शिवानंद

** स्वामी शिवानंद ने की, जिला प्रशासन से पायलट बाबा के शिष्यों सुरक्षा प्रदान करने की मांग

हरिद्वार। मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज ने
जिला प्रशासन से पायलट बाबा आश्रम में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने एवं बाबा के शिष्यों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। वहीं उन्होंने आश्रम में चल रही असमाजिक गतिविधियों पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बात कही है।
बताते चलें कि जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन पायलट बाबा के शिष्यों ने शनिवार को मातृसदन आश्रम जाकर स्वामी शिवानंद से भेंटवार्ता की और आश्रम में चल रही असमाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए से सहयोग की अपील की। उन्होंने पायलट बाबा आश्रम में आपराधिक गतिविधियां चलाए जाने और असामाजिक तत्वों द्वारा डराए धमकाए जाने का आरोप लगाया।
मातृ सदन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की कि पायलट बाबा आश्रम में जिस तरह से बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप है और कई बाउंसर आश्रम में रह रहे साधू संतों का अपमान करते रहते है, इस पर तुरंत विराम लगना चाहिए। शिष्य शंभू गिरी ने कहा कि पायलट बाबा एक सिद्ध संत थे। आश्रम को खुर्दबुर्द किए जाने के प्रयासों की पुलिस गहराई से जांच करे। लगातार असामाजिक तत्व आश्रम में प्रवेश कर जाते हैं। जिससे विवाद उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि आश्रम की गतिविधियों में किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं आनी चाहिए। शिष्यों को लगातार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डराने धमकाने का काम किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे। इस दौरान करन गिरी, संजय गिरी, प्रेमानंद गिरी, शंभू गिरी, ब्रह्मानंद गिरी, काशी गिरी समेत कई संत मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *