खेल हमें परस्पर जोड़ने काकाम करते हैं : टी. एस. मुरली

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय, बीएचईएल अन्तर इकाई क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हुआ । स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली थे । इस टूर्नामेंट में बीएचईएल के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक, 15 इकाइयों की टीमों ने भाग लिया।

बीएचईएल में अन्तर इकाई क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीएचईएल हरिद्वार तथा बीएचईएल भोपाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान हरिद्वार ने भोपाल को 14 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया । इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए श्री टी. एस. मुरली ने कहा कि अन्तर इकाई प्रतियोगिताओं के माध्यम से, अलग-अलग इकाइयों के कर्मचारियों को, एक-दूसरे के साथ पारस्परिक सम्पर्क का अवसर मिलता है । उन्‍होंने कहा कि खेलों से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा, हमें अपने कार्य क्षेत्र में भी और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है ।

भोपाल टीम के श्री विक्रांत कोरी को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” तथा हरिद्वार टीम के श्री सचिन मग्गू को “मैन ऑफ द मैच” का अवार्ड दिया गया । इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक श्री अगस्टिन खाखा एवं अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्पोर्ट्स क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *