टापू में फंसे 11 लोगों को राहत दल ने सुरक्षित बाहर निकाला

देहरादून। पुलिस ने डाकपत्थर के युमना नदी के टापू में फंसे 11 लोगों को एसडीआरएफ व जल पुलिस की सहायता से सकुशल रेस्क्यू कर बचाया।

गुरूवार को  स्थानीय व्यक्तियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि अशोक आश्रम डुमेट के सामने यमुना नदी में एक टापू में कुछ पुरुष तथा महिलाएं फंसे गये है, जिस पर तत्काल पुलिस बल मय आपदा उपकरण के साथ एसडीआरएफ टीम व जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा, जहां कुछ लोग टापू में फंसे हुए थे, जिस पर पुलिस, एसडीआरएफ व जल पुलिस द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए टापू में फंसे 11 व्यक्तियो(07 पुरूष व 04 महिला) को सकुशल बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू किये गये व्यक्तियो द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी का कार्य करते है तथा वह सभी सुबह नदी में गए थे, अचानक जलस्तर बढने लगा, जिस कारण वह सभी एक टापू में इकट्ठे हो गए, टापू के चारों तरफ पानी होने की वजह से बाहर नहीं आ पाए। रेस्क्यू किये गये सभी व्यक्तियों द्वारा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। रेस्क्यू किये गये व्यक्तियों में कालीचरण पुत्र ठाकुर, अजीत कुमार पुत्र सतवीर, बिटृू पुत्र ठाकुर, विक्की पुत्र भोपाल सिंह, अशोक पुत्र राजा, सूर्य पुत्र गामू सिंह, जगबीर पुत्र कलवा, हेमलता पत्नी अजीत, नीरज पत्नी बिटृू, चंद्रावती पत्नी जगबीर, कल्पना पत्नी कालीचरण सभी निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर शामिल है।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *