रेस्क्यू में मुश्किलें: धराली में भारी मलबा, खराब मौसम से राहत रुकी

धराली शहर का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है। तकरीबन 20 से 25 फीट का मलबा शहर ने भर गया हैं। स्थानीय लोगों की मदद से और जिला प्रशासन की टीमें मदद कर रही हैं। घटनास्थल से पहले तीन जगह मार्ग बाधित है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि अभी फिलहाल राहत बचाव कार्यों में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

धराली पहुंचने वाला संपर्क मार्ग नेताला पर बाधित है। जिसे  टीम खोलने में लगी हुई है। वहीं इसके अलावा अन्य दो से तीन जगह पर भी मार्ग थोड़ा बहुत बाधित हैं। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया आपदा प्रबंधन द्वारा भारतीय वायु सेवा से भी संपर्क किया गया है। अभी मौसम खराब चल रहा है। ऐसे में भारतीय वायुसेना की मदद संभव नहीं है।

जिलाधिकारी ने राहत और बचाव कार्य को युद्धस्तर पर करने के निर्देश देते हुए राहत शिविर में भोजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही एम्बुलेंस, 108 व डॉक्टर की टीम मौके पर तैनात करने के निर्देश दिए। हर्षिल व झाला स्वास्थ्य केंद्र में बैड, ऑक्सीजन, दवाई आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही जिला अस्पताल में डॉक्टर को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *