देश के रक्षकों के लिए प्रेम का धागा: रेडक्रॉस ने भेजी राखियाँ

रेडक्रॉस सोसायटी ने इस पर्व को एक अनूठे अंदाज में मनाया। सोसायटी ने हाथों से राखियां बनाकर सीमा पर तैनात भारतीय जवानों तक पहुंचाने की पहल की। सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण और सचिव आलोक पांडे के नेतृत्व में सदस्यों ने यह राखियां केआरसी रानीखेत के माध्यम से सीमा पर तैनात जवानों को भेजीं। इस अभियान में जिला सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने समन्वय स्थापित कर इस प्रयास को सफल बनाया। बता दें कि सभी राखियां रेडक्रॉस सोसायटी की महिला स्वयंसेवियों ने तैयार की थीं। इन राखियों में केवल धागा नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान और सुरक्षा की भावना भी पिरोई गई थी।

फर्स्वाण ने कहा कि जो सैनिक दिन-रात हमारी रक्षा में सीमाओं पर डटे रहते हैं, रक्षाबंधन जैसे पर्वों पर वे अपने परिवार से दूर होते हैं। ऐसे में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से यह एक छोटा सा प्रयास है, जिससे वे यह महसूस कर सकें कि पूरा देश उनके साथ है। वहीं सचिव आलोक पांडे ने भी कहा कि यह पहल आगे भी जारी रहेगी और हर साल सैनिकों तक बागेश्वर की ओर से प्रेम के धागे पहुंचाए जाएंगे। इस मौके पर दीपक पाठक, राजेश्वरी कार्की, लता प्रसाद, कन्हैया वर्मा, वेद प्रकाश पांडे, आरपी कांडपाल, सुनीता टम्टा, सरिता पपोला, भावना रावत आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *