उत्तरकाशी में संविधान दिवस पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित

संविधान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया तथा भारतीय संविधान के मूल सिद्धान्तों एवं संवैधानिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी देवानंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एस.रावत, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, अधिशासी अभियंता जल निगम मधुकांत कोठियाल, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट, तहसीलदार भटवाड़ी सुरेश सेमवाल सहित जिला कार्यालय परिसर में स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित सभी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में भी संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना को पढा गया और संविधान में निहित मूल्यों व सिद्धान्तों पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *