फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को किया गुमराह, 10 हजार रुपये का चालान

आज दिनांक 12.02.2026 को मड़धुरा निवासी संतोष सिंह द्वारा डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी गई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनसे 50,000 रुपये की लूट कर ली गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना जाजरदेवल से थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 आनन्द गिरी मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।

मौके पर पहुँचकर पुलिस टीम द्वारा जांच करने पर पाया गया कि कॉलर संतोष सिंह शराब के नशे में था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने नशे की हालत में गलतीवश लूट की झूठी सूचना दे दी थी। उसके साथ किसी प्रकार की लूटपाट की घटना नहीं हुई थी। इस प्रकार उसके द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया।

झूठी सूचना देकर पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग करने एवं अनावश्यक रूप से पुलिस को गुमराह करने पर संतोष सिंह के विरुद्ध 10,000/- रुपये का चालान किया गया।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करें। झूठी सूचना देने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन आदेश के विरुद्ध जनपद स्तरीय निर्णायक बैठक सम्पन्न

    जनपद पिथौरागढ़ में 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन आदेश के विरोध में आज एक महत्वपूर्ण जनहित बैठक आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवी वर्ग, घटक दलों, विभिन्न राजनीतिक दलों…

    कप्तान जीआरपी अरूणा भारती के नेतृत्व में लगातार हो रहे खुलासे

    ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिरों को जीआरपी हरिद्वार ने भेजा जेल दो शातिर करते थे ट्रेनों से मोबाइल चोरी, तीसरा खोलता था मोबाइल लॉक बनाता था नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *