डिजिटल सेवा: प्रदेश में 94.69 फीसदी सेवाओं के साथ जनपद पौड़ी रहा प्रथम

जनपद पौड़ी ने अपणी सरकार पोर्टल पर जिला रैंकिंग में 94.69 फीसदी स्वीकृत प्रकरणों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद की यह उपलब्धि जिला प्रशासन की प्रभावी पहल, सतत निगरानी और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष परिणाम है।ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट ने बताया कि पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जनपद पौड़ी ने पूरे प्रदेश में अपणी सरकार पोर्टल पर आनलाइन माध्यम से 94.69 फीसदी स्वीकृत प्रकरणों का निस्तारण किया है।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया द्वारा विभागों को निर्देश दिए गए थे कि अधिकतम सेवाएं आनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध करायी जाएं। जिस कारण लंबित मामलों की गहन निगरानी की गयी और जवाबदेही भी सुनिश्चित की गयी। वहीं, ब्लाक, तहसील और ग्राम स्तर तक कर्मचारियों को पोर्टल के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया। जिससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा जनजागरुकता अभियानों के जरिए आमजन को डिजिटल सेवाओं से जोड़ा गया।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी, सरल, समयबद्ध एवं एकीकृत डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपणी सरकार पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य प्रमाण पत्र, शिकायत निस्तारण एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से सुलभ बनाकर आमजन को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से मुक्ति दिलाना है। अब यह सुविधा मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे उपलब्ध हो रही हैं। इससे समय और धन की बचत तथा प्रशासनिक पारदर्शिता में वृद्धि के साथ ही शासन प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *