“रिश्वतखोरी करते पटवारी की पोल खुली

देहरादून के कालसी तहसील क्षेत्र में विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपी पटवारी के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत कराई थी, जिसके आधार पर विजिलेंस की टीम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके चचेरे भाईयों ने मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था, जिसे आनलाइन निरस्त कर दिया गया। इस संबंध में पटवारी गुलशन हैदर तहसील कालसी से फोन पर संपर्क किया गया।

आरोप है कि पटवारी गुलशन हैदर ने उन्हे फोटो आईडी और दो हजार रुपए लेकर 26 मई को तहसील कार्यालय बुलाया था। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था।वह आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाही चाहता था। शिकायत के बाद विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाही करते हुए आज पटवारी गुलशन हैदर तहसील कालसी के प्राइवेट कमरे से 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

विजिलेंस निदेशक डॉक्टर वी मुरुगेसन ने कहा कि यदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने पद या कार्य के संपादन में किसी प्रकार का दावा बनाकर रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत विजिलेंस टीम को करें।कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064, व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 और vighq_uk@nic.in पर कर सकता है।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *