जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम समाज की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे कर सडक निर्माण की जांच की गई

जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार के निर्देश पर ग्राम सलेमपुर महदूद परगना रूडकी तहसील व जिला हरिद्वार में किसी प्राईवेट कालोनाईजर द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे कर सडक निर्माण की जांच की गई, जिसमें निम्नवत् कार्यवाही की गई :-

ग्राम सलेमपुर महदूद-2 परगना रूडकी तहसील व जिला हरिद्वार में स्थित ग्राम समाज की 0.138हे0 भूमि पर सडक का निर्माण किया गया था जिसे जे०सी०बी० के द्वारा ध्वस्त कराया गया, चकरोड़ की 0.102हे0 भूमि पर अतिक्रमण निजी सी०सी० मार्ग का निर्माण तथा भराव किया गया था जिसे ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम समाज की 0.463हे० भूमि जिस पर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था, को भी चिन्हित कर ग्राम प्रधान सलेमपुर महदूद के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान राजस्व टीम में उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,

राजस्व निरीक्षक रमेशचन्द्र, संजय कुमार, राजस्व उप निरीक्षक अरविन्द सैनी, प्रवीन आर्य, आशीष ममगई उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

    संजू पुरोहित संपादक घरेलू गैस सिलेंडरो में कम गैस पाए जाने पर 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध किया गया मुकदमा दर्ज जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा की…

    रुड़की में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल: ईद पर पुष्प वर्षा, मिठाई बांटकर दी मुबारकबाद, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

    ईद उल फितर के पावन अवसर पर रुड़की में सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह के समीप स्टॉल लगाकर नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *