मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम के प्रवेश द्वार हरिद्वार में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां पूरी हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम के प्रवेश द्वार हरिद्वार में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटरों में पीने की पानी, टॉयलेट, पंखा, बैठने के लिए कुर्सी आदि बुनियादी सुविधाओं का खासतौर से ख्याल रखा गया है।
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए 20 काउंटर बनाए गए हैं ,वहीं दिव्यांगों ,महिलाओं ,विदेशी पर्यटकों से लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं ,चार धाम यात्रा के लिए बैरागी कैंप ,पंतदीप पार्किंग में यात्रियों के लिए अस्थायी होल्डिंग शिविर बनाए गए हैं ।
ऋषिकुल मैदान में चारधाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र पर पर्यटकों के लिए 4 हेल्प डेस्क स्थापित होंगी ,शौचालय एवं मोबाइल टॉयलेट बनाए गए हैं । वाल्टियर हर समय मौजूद रहेंगे , चारधाम यात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएगे । हरिद्वार नगर निगम लगभग 60 अस्थायी शोचालय बनाए गए हैं । यात्रियों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1364 व 0135-1364 जारी किया गया हैं ।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *