दीपावली  के शुभ अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को भेंट की शिक्षा सामग्री

बैरागी कैंप क्षेत्र स्थित झुग्गी बस्ती में दीपावली का त्यौहार पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद बच्चों को उपहार वितरित कर मनाया दीपावली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र श्रमिक ने बताया कि दिपावली सभी का त्यौहार है और इसे मिलजुलकर भाईचारे से मनाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जरूरतमंद बच्चों को उपहार में पटाखे, कॉपी, पेंसिल, बर्तन और मिठाई वितरित की गई। कोरोना काल में भी इसी प्रकार से लोगों की मदद की गई थी।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और युवा नेता नितिन तेश्वर ने कहा कि किसी भी त्यौहार को जरूरतमंदों के साथ मनाकर उन्हें भी खुशी प्रदान कर सकते हैं।

भगवान तभी प्रसन्न होते हैं जब आप किसी दूसरे की मदद करते हो। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है। हर वर्ग की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते।

देश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। धर्म के नाम पर आपसी भाईचारा समाप्त किया जा रहा है जिसे दूर करना बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर युवा नेता सोनू लाला, मानव कुमार, सौरठ देवी, हरीश, रीना, जयपाल दिनेश आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *