भूमिगत विद्युत पोलों की मरम्मत पर ध्यान देने की आवश्यकता

व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को सीसीआर में कुंभ मेला अधिकारी से मिलकर उन्हें जनहित में कई योजनाओं को शामिल करने और अव्यवस्थाएं दूर करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने सुझाव दिया कि शहर में वाई फाई केबल सहित अन्य तारों के जाल अर्द्धकुंभ से पहले हटाए जाएं। साथ ही हिल बाईपास मार्ग को खोलने, निशुल्क सुलभ शौचालय, पार्किंग, पानी के स्थाई प्याऊ, डिवाइडरों पर हैरिटेज पोल, आवारा पशुओं की रोकथाम, हरकी पैड़ी को भिखारी मुक्त करने का सुझाव दिया।

जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने मनसा देवी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिरों पर विशेष व्यवस्थाएं, भीड़ नियंत्रण को अतिरिक्त टास्क फोर्स के गठन, निकासी और प्रवेश द्वार बढ़ाने, भूमिगत विद्युत पोलों की मरम्मत का सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रीत कमल, मनीष कुमार, युवराज बिष्ट आदि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *