रिश्वत में पकड़े गए सैनिक कल्याण अधिकारी को मंत्री जोशी ने किया बर्खास्त

बागेश्वर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर्ड कर्नल सुबोध शुक्ला को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस मामले का संज्ञान लेते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने स्पष्ट किया कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और सैनिक कल्याण जैसे संवेदनशील विभाग में पारदर्शिता व जवाबदेही सर्वोपरि है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह की शिकायतों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विजिलेंस कार्रवाई कैलाश चंद्र की शिकायत पर हुई थी, जिसके बाद सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बर्खास्ती का आदेश जारी किया। मंत्री ने दोहराया कि सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *