36वीं वाहिनी के हिमवीरों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पर्यावरण व आपदा सेवा में योगदान की सराहना।

लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने आज आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के जवानों के बीच समय बिताया। इस दौरान जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हिमवीरों की बहादुरी, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आईटीबीपी के जवान हर परिस्थिति में देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के सजग प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी जवान जिस साहस और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, वह प्रेरणादायक है। कमांडेंट संजय कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बताया कि हिमवीर अपनी नियमित ड्यूटी के अलावा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने मानेश्वर पहाड़ी को वनों से आच्छादित करने तथा स्थानीय स्तर पर हरित पहल को आगे बढ़ाने के प्रयासों की भी जानकारी दी।

कमांडेंट ने यह भी बताया कि जिले में आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर आईटीबीपी के जवान सबसे पहले राहत एवं बचाव कार्यों में अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आते हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिमवीर न केवल देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने “वोकल फॉर लोकल” के तहत स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की भी प्रशंसा की। कमांडेंट ने बताया कि उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में 36वीं वाहिनी द्वारा बकरी पालन सहित अन्य उत्पादक गतिविधियों को सहयोग देकर स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अधिकारियों व जवानों की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद हुआ और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

  • Related Posts

    मंगलौर पुलिस का सराहनीय कार्य: 5 साल पहले चोरी हुई बाइक बरामद

    नवनियुक्त सीओ अभिनय चौधरी और उनकी टीम का भव्य सम्मान पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए 5 साल पूर्व चोरी हुई बाइक को लावारिस हालत में बरामद कर पीड़ित…

    सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने ली झबरेड़ा में शांति समिति की बैठक

    होली व रमजान पर आपसी भाईचारे की अपील आगामी होली और रमजान के पवित्र माह को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *