खेल महाकुम्भ-2024 के आयोजन हेतु दिशा-निर्देश किये गये जारी

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने अवगत कराया कि विशेष प्रमुख सचिव, उत्तराखण्ड शासन, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अनुभाग के शासनादेश सं०- 545 दिनाँक 23.09.2024 के द्वारा खेल महाकुम्भ-2024 के आयोजन हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं, निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तराखण्ड, देहरादून के कार्यालय पत्रांक-1446 दिनांक 15 अक्टूबर 2024 के द्वारा विभिन्न खेल विधाओं में आयोजित की जाने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं की संशोधित आयोजन तिथियां उपलब्ध करायी गई हैं।

इस के क्रम में जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2024 अन्तर्गत सम्पन्न होने वाली प्रतियोगिताओं आयोजन तिथि 13 एवं 14 नवम्बर, 2024 अण्डर-14 बालक/बालिका बास्केटबॉल, मुर्गा झपट, मलखम, अण्डर-17 बालक/बालिका मुर्गा झपट, मलखम अण्डर-20बालक/बालिका मुर्गा झपट, मलखम, अण्डर-23 बालक / बालिका शून्य।

13 सें 15 नवम्बर, 2024 अण्डर-14 बालक/बालिका बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हॉकी, अण्डर-17 बालक/बालिका  बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हॉकी, अण्डर-20 बालक/ बालिका बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हॉकी, 23 बालक/बालिका बैडमिंटन।

15 सें 16 नवम्बर, 2024 में अण्डर-14 अण्डर और 17 में शून्य, अंडर 20 और 23 में बालक/बालिका बास्केट बॉल।16 सें 18 नवम्बर, में 2024 अण्डर-14, अण्डर 17 और अण्डर 20 में बालक/बालिका कराटे, ताईक्वाडो, जूडो, हैण्डबॉल और फुटबाल, अण्डर-23 में शून्य।

19 से 21 नवम्बर, 2024 में अण्डर 14, अण्डर 17 और अण्डर 20 में बालक/बालिका  एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो तथा अण्डर 23 में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल के लिए निम्नानुसार तिथियाँ निर्धारित की गई हैं।
इन सभी खेलो का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया जाएगा।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *