स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार परिवार समिति ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के त्वावधान में आज गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की पुण्यतिथि पर हरिद्वार स्थित शहीद पार्क में आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दिन में 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर, आजादी के इस सूत्रधार का स्मरण किया गया।
‌ कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण विद्यालंकार ने महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और इसके बाद गाँधी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “गाँधी जी के सादगीपूर्ण रहन-सहन का ही परिणाम था, कि उनके आगे सभी नतमस्तक हो जाते थे।
समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने बापू के सत्य और अहिंसा के सूत्र को जीवन में धारण करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि, “जिस सत्य और अहिंसा के हथियार से बापू ने आजादी की अलख जगाई, उसी को अपनाकर हम भी अपने पूर्वजों के सम्मान तथा अपने अस्तित्व की रक्षा कर पाएँगे।” स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने नफरत की दीवारों को ध्वस्त करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि, “गाँधीजी ने जो रास्ता हम लोगों को दिखाया है, उसी मार्ग पर चलकर, हम समाज को एकता के सूत्र में पिरो सकते हैं।” संगठन के अध्यक्ष देशबन्धु ने गाँधीजी को राष्ट्रपिता, तो महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा आजादी के मतवाले क्रान्तिकारियों को गढ़ने के कारण, राष्ट्र पितामह की भूमिका निभाने वाले महापुरुष का भी स्मरण करते हुए कहा कि, “आज जिस तरह की परिस्थितियाँ बन रही हैं, उनके चलते, हमें बापू के सत्य अहिंसा जैसे मंत्र को आध्यात्मिकता की चाशनी में लपेट कर परोसना होगा।” हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारी डी.सी. नौटियाल ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के बीच श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने को अपना सौभाग्य मानते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में हरिशंकर सैनी, सुशील कुमार शर्मा, वीरेन्द्र गहलोत, नरेंद्र कुमार वर्मा, कर्ण सिंह राणा, आदित्य गहलोत, अनुराग सिंह गौतम, राजकुमारी सैनी, पद्मा देवी, मंजुलता भारती, वेद प्रकाश आर्य, मनीष कुमार, विकास प्राधिकरण अधिकारी प्रवीण माथुर तथा साहित्यकार अरुण कुमार पाठक ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *