नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार पुलिस की महिला एवं बाल अपराधों के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 16 मार्च को दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से महज 48 घंटे के भीतर आरोपी दानिश (सहारनपुर), आजम (मंगलौर), शोयब और उमर उर्फ अमन (दोनों निवासी शाहपुर) को हाईवे स्थित राणा कैफे के पास से धर दबोचा।

इस त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव रौंथाण, व.उ.नि. अंकुर शर्मा, उ.नि. मुकेश नोटियाल, हे.का. ललित यादव, का. उबैद, का. मदन और सीआईयू रुड़की टीम से का. महिपाल सिंह शामिल रहे, जिनके विरुद्ध अब नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग की बड़ी कार्यवाही

    संजू पुरोहित संपादक घरेलू गैस सिलेंडर को व्यवसायिक उपयोग में लाने वाले व्यापारियों के 05 सिलेंडर पूर्ति विभाग की टीम ने किए जब्त जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा…

    त्योहारों पर भगवानपुर पुलिस का तोहफा

    नवरात्रि और रमजान के बीच 25 लोगों को लौटाए 06 लाख के गुमशुदा मोबाइल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *