धान खरीद रोकने पर किसानों का भड़का गुस्सा

काशीपुर। काशीपुर मंडी समिति में गुरुवार को धान की पीआर 126 व पीआर-131 वैरायटी की खरीद से इंकार किए जाने पर किसानों ने भारी विरोध जताते हुए मंडी गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी समिति प्रशासन और राइस मिलर्स के दबाव में इन वैरायटी की खरीद रोकी जा रही है। इस मुद्दे पर किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भी खुलकर सामने आ गई है।

करीब एक घंटे तक चली किसानों और मंडी अधिकारियों के बीच वार्ता विफल रही। किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। भाकियू के जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह जीतू ने कहा कि पूरे जिले में सबसे अधिक खेती पीआर-131 वैरायटी की धान की हुई है।
पिछले वर्ष इसकी पैदावार बेहतर रही, इसलिए इस बार अधिकांश किसानों ने यही बीज बोया। अब जब फसल तैयार है, तो खरीद से मना किया जा रहा है। यह किसानों के साथ खुला अन्याय है। किसान नेता टीका सिंह ने कहा कि मंडी समिति प्रशासन किसानों की मेहनत को नजरअंदाज कर रहा है। किसानों ने पूरी लागत लगाकर फसल तैयार की, लेकिन अब खरीद से इंकार कर देना सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि तुरंत समाधान नहीं करती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।

किसानों ने कहा कि जब उन्होंने बीज खरीदा था, तब किसी स्तर पर यह नहीं बताया गया था कि इन वैरायटी की खरीद नहीं होगी। अब अचानक राइस मिलर्स के दबाव में यह निर्णय लिया जा रहा है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी सरकार के किसी स्पष्ट आदेश का हवाला नहीं दे पा रहे हैं। फिलहाल किसान मंडी गेट पर डटे हैं और लिखित समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *