हरिद्वार में 13 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, 150 पदों पर होगी भर्ती

जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा आगामी 13 मार्च 2026 को युवाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में जनपद की लगभग 4 से 5 प्रमुख औद्योगिक इकाइयां हिस्सा लेंगी, जो विभिन्न श्रेणियों के करीब 150 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी. इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक तथा आईटीआई (वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट और इलेक्ट्रिशियन) पास युवा अपने मूल शैक्षिक व तकनीकी प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को उनके कौशल के आधार पर मौके पर ही रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे, हालांकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा. इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

  • Related Posts

    नकुड़ पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी सरगना को 2 करोड़ की स्मैक संग दबोचा

    जनपद में नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत नकुड़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहाँ पुलिस टीम ने स्मैक तस्करी…

    भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल, लोडर चालक वाहन सहित मौके से ओझल

    नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे भागूवाला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप एक अनियंत्रित लोडर वाहन और स्कूटी के बीच हुई भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *