बिजली कनेक्शन के लिए ईई का घेराव

छह माह बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं मिलने पर गुरुवार को भीम आर्मी ने ऊर्जा निगम के ईई का घेराव कर आक्रोश जताया। साथ ही विभागीय कार्मिक पर मीटर के बदले रुपये मांगने का आरोप लगाया। बिजली कटौती से परेशान लोगों को अब नया कनेक्शन मिलना भी मुश्किल हो गया है।

भीम आर्मी ने गुरुवार को ऊर्जा निगम के तिकोनिया स्थित कार्यालय में कनेक्शन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान ईई को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छह माह पहले बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किया। इसके बाद विभाग की ओर से भेजे मैसेज के अनुसार निर्धारित धनराशि विभाग में जमा कर दी गई।

सके बाद उनके पास आए अनजाने नंबर से मीटर लगाने के लिए रुपये की मांग की गई। इसके लिए मना करने पर पोल से मीटर तक की केबल लाने को कहा गया। जबकि विभाग को इसे लगाना होता है। इसकी जानकारी विभाग के अभियंताओं को भी दी गई, लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगाया गया है।

कहा कि विभाग के कार्मिक लगातार नया कनेक्शन देने के लिए लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसकी जांच कर कनेक्शन देने की मांग की गई। ईई प्रदीप कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर नफीस अहमद खान, विकास चौहान, हरीश लोधी, जीवन आर्य, फिरोज अहमद, रजनी जोशी, कैलाश पांडेय, महेश, केके बोरा, लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी हेतु एसआईटी सक्रिय

    भूमि से संबंधित समस्त प्रकरणों की प्रभावी एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने हेतु शासन स्तर पर लैंड फ्रॉड समिति का गठन किया गया है, जो गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के…

    नैनीताल की बेटियों ने राष्ट्रीय जूडो में जीता कांस्य पदक, प्रदेश का बढ़ाया मान

    लालकुआं स्थिति चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रतिभाशाली छात्राओं ने जूडो में उत्तराखंड और जिले का नाम रोशन करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। स्कूल की छात्रा निहारिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *