एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी के हरिद्वार आगमन पर जनपद इकाई ने किया भव्य स्वागत

हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की निवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी के हरिद्वार आगमन पर यूनियन की जनपद इकाई द्वारा उनका अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने समाचार कवजेर के दौरान राज्य के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र के पत्रकारों के समक्ष आने वाली अलग-अलग तरह की समस्याओं पर चर्चा की।

श्रीमती जोशी ने पत्रकारों दी जाने वाली सुविधाओं और समस्याओं के निस्तारण में संबंधित क्षेत्र के जिला सूचना अधिकारियों के दायित्व और जिम्मेदारियों की जानकारी भी यूनियन के स्थानीय पदाधिकारियों और सदस्यों को दी।

दया जोशी ने पत्रकारिता के गिरते स्तर पर भी चिंता व्यक्त करते पत्रकारिता मूल सिद्धांतों के अनुसार स्वच्छ एवं स्वस्थ पत्रकारिता कर देश और समाजहित में अपना योगदान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि राज्य के पत्रकारों की विभिन्न मांगों और समस्याओं के संबंध में उन्होंने सूचना एंव लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड के महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट कर उनके निस्तारण की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हरिद्वार आगमन पर वे यूनियन के पंजी.कार्यालय पहुंची और वहां की व्यवस्था और अभिलेखों के रख रखाव देखा। जबकि एक स्थानीय होटल में उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात की।

श्रीमती दया जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार हरिद्वार आगमन पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के निवर्तमान अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार पाल, पूर्व प्रदेश का. सदस्य धन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष सुदेश आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू, भगवती प्रसाद गोयल, नवीन कुमार, प्रभाष भटनागर ने उनका माल्यार्पण और पुष्प भेंट कर अभिनन्दन किया। हरिद्वार में अल्प विश्राम के बाद वे हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर गई।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *