जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने किया वेयरहाउस में रखे ईवीएम व वीवीपैट मशीन का निरीक्षण

कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में रखे ईवीएम व वीवीपैट मशीन का जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह  ने शनिवार को निरीक्षण किया। वेयरहाउस के त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ईवीएम वीवीपैट मैनुअल के अनुसार ईवीएम वीवीपैट के भंडारण, रखरखाव और सुरक्षा के संबंध में सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी  को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी पीएल शाह,बिन्दर पाल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष , राजीव गर्ग सीपीआई (एम), ई० अनिल चौधरी जिला अध्यक्ष बीएसपी, तुलसी राज बीएसपी, धनराज प्रभारी बीएसपी आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *