पुराने मतदान केंद्रों में किए गए बदलावों का विवरण

जिले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की नयी और संशोधित सूची जारी की है। यह सूची एनआईसी की वेबसाइड पर अपलोड कर दी गयी है। यह सूची लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के उपबंधों के अनुसरण में और निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बाद जारी की गयी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र और मतदान क्षेत्र की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह सूची स्वतंत्र और प्रभावी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस नयी और संशोधित सूची के माध्यम से मतदाता अपने मतदान केन्द्रों की स्थिति, मतदाता संख्या और अन्य संबंधित विवरण आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था आगामी चुनावों में सुचारु और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गयी है।

  • Related Posts

    सहारनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त धारदार छुरी के साथ गिरफ्तार

    जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मुकदमे में…

    प्रधानाध्यापक ने की छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना

    मंगलवार को स्थित बनारसी दास इंटर कॉलेज खेड़ा मुगल के यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहिन बनाने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर राम लखन सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *