सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने ली झबरेड़ा में शांति समिति की बैठक

होली व रमजान पर आपसी भाईचारे की अपील

आगामी होली और रमजान के पवित्र माह को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, थाना झबरेड़ा परिसर में शांति समिति, ग्राम प्रधानों, सीएलजी सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनय चौधरी की अध्यक्षता और थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में आयोजित इस गोष्ठी में क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों के समय कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैलाकर शांति भंग करने की कोशिश करते हैं, जिनसे सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सीओ अभिनय चौधरी ने यातायात सुरक्षा पर भी जोर देते हुए युवाओं से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की और बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा का माहौल प्रदान करना है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है और आगामी त्योहारों को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। गोष्ठी के अंत में सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। इस मौके पर प्रधान संगठन ब्लॉक रुड़की के अध्यक्ष ग्राम प्रधान सुल्तानपुर साबतवली श्रवण कुमार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मंगलौर पुलिस का सराहनीय कार्य: 5 साल पहले चोरी हुई बाइक बरामद

    नवनियुक्त सीओ अभिनय चौधरी और उनकी टीम का भव्य सम्मान पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए 5 साल पूर्व चोरी हुई बाइक को लावारिस हालत में बरामद कर पीड़ित…

    उपजिलाधिकारी सतपुली ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित

    नयार वैली फेस्टिवल के दूसरे दिन आयोजित साहसिक खेल गतिविधियों में माउंटेन बाइकिंग एवं क्याकिंग प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी द्वारा दोनों प्रतिगिताओं के समस्त प्रतिभागियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *