प्रेस क्लब हरिद्वार के शपथ ग्रहण में बोले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

शासन और प्रेस का साझा लक्ष्य जनमानस की खुशहाली, 2027 कुंभ को भव्य बनाने का आह्वान

तीर्थ नगरी स्थित प्रेस क्लब हरिद्वार के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महासचिव सूर्यकांत बेलवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जबकि विशिष्ट अतिथि निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा व देवेंद्र शर्मा, सचिव कुलभूषण शर्मा व जोगेंद्र सिंह मावी, सांस्कृतिक सचिव महताब आलम, प्रचार सचिव तनवीर अली और कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी को शपथ ग्रहण कराई।

इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, डॉ. शिवा अग्रवाल, कुमार दुष्यंत, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्य, बालकृष्ण शास्त्री, के.के. पालीवाल, अमित कुमार शर्मा, ललितेंद्र नाथ, रोहित सिखौला, विकास चौहान, नरेश दीवान शैली, आफताब खान और शिव प्रकाश शिव को शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शासन-प्रशासन और प्रेस का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाना है, जिसके लिए आपसी समन्वय अनिवार्य है। उन्होंने सोशल मीडिया के दौर में खबरों की सत्यता और जिम्मेदारी पर जोर देते हुए विश्वास जताया कि 2027 का कुंभ सभी के सहयोग से दिव्य और भव्य होगा। विशिष्ट अतिथि रविंद्र पुरी ने मुख्य सचिव के पूर्व अनुभव को कुंभ के सफल आयोजन की कुंजी बताया।

इस गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिव शंकर जायसवाल, कौशल सिखौला, सुनील दत्त पांडे, आदेश त्यागी, श्रवण झा, दीपक नौटियाल, राहुल वर्मा, गुलशन नैय्यर, संजय आर्य, प्रदीप गर्ग, मुदित अग्रवाल, प्रदीप जोशी, नरेश गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार सोही और लव कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में प्रेस प्रतिनिधि एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा वृहद सफाई अभियान

    शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा जा रहा है वृहद सफाई अभियान चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को साफ,स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके दृष्टिगत…

    ऑफिस से चोरी हुआ इनवर्टर, एसी और गैस सिलेंडर समेत पिकअप बरामद

    अतमलपुर बौंगला स्थित एक ऑफिस में हुई चोरी का खुलासा करते हुए बहादराबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी के माल और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *