दून अस्पताल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सुनी मरीजों की समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक सहदेव पुंडीर, खजान दास,  सुरेश चौहान, भरत चौधरी, श्री संजय डोभाल,  अनिल नौटियाल,  प्रीतम पंवार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न विकासपरक मांगों एवं स्थानीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों के शीघ्र समाधान हेतु सम्बन्धित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से समस्याओं का समाधान और विकास कार्य और अधिक प्रभावी होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण करने और जरूरतमंद परिवारों तक समयबद्ध सहायता पहुँचाने में सहयोग का विधायकगणों से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित सभी परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी और राहत-पुनर्वास कार्यों की गति तेज़ की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल एवं ऊर्जा जैसे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का संतुलित और सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं को निकटता से सरकार तक पहुंचाएं और सभी मिलकर प्रदेश की प्रगति में भागीदारी सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    अतिक्रमण व लापरवाही पर कड़ा रुख, नगर क्षेत्र में तत्काल जनता दरबार लगाकर समाधान के निर्देश।

    जनता दरबार के दौरान लोहाघाट नगर क्षेत्र में कानून एवं अतिक्रमण के कारण लोगों के घरों के रास्ते बंद होने की शिकायत सामने आने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मामले…

    नमामि गंगे के तत्वावधान में महाविद्यालय लोहाघाट में हर्षोल्लास से मना माघोत्सव खिचड़ी पर्व।

    नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत आज महाविद्यालय लोहाघाट में पारंपरिक माघोत्सव खिचड़ी पर्व उत्साह और सहभागिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *