समाजसेवी महेश मित्तल के पिता जगदीश मित्तल का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शोक व्यक्त किया। इधर, उनके निधन की सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
उनके निधन की सूचना पर उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा।शोक व्यक्त करने वालो में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, पूर्व मंडी समिति चेयरमैन अमरजीत कटवाल,हज कमेटी अध्यक्ष खतीब मलिक,ब्लाक प्रमुख उपकार बल,पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरजीत सिंह,नगर पालिका चेयरमैन सुखदेव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव कुमार मित्तल,राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ सिंघल,प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू गर्ग,संदीप गुप्ता सोनू,दीपेन्द्र सिंघल, आदि शामिल हैं!






