अटल एक प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी विचारक थे: ऋतु खंडूरी

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

गुरुवार को जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ता एवं भारतीय राजनीति को सकारात्मक दिशा देने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी विचारक भी थे। जिनकी विचारधारा आज भी देश की राजनीति और समाज को मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व में देश ने सुशासन, राष्ट्रीय एकता और विकास के नए आयाम स्थापित किए। उनके विचार, सिद्धांत और राष्ट्रनिर्माण का सपना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनका जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, सिद्धांतों पर अडिग रहने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सीख देता है।उन्होंने कोटद्वार विधानसभा की जनता की सेवा करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया तथा उनके आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, लैंसडाउन विधायक महंत दलीप सिंह रावत व मोहन नेगी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *