सहगल फाउंडेशन की ओर से महिला समूह को दिया गया उन्नत खेती का प्रशिक्षण।

लधियाघाटी क्षेत्र के खरही गांव में सहगल फाउंडेशन की ओर से महिला कृषक हित समूह के लिए उन्नत खेती विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चंपावत मौनाल कंपनी के निदेशक राहुल पटेल ने महिलाओं को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि विज्ञान को जोड़कर कम भूमि में अधिक उत्पादन की तकनीकों की जानकारी दी। राहुल पटेल ने कहा कि खेत प्रकृति का अनमोल वरदान है, जो समय-समय पर हमें संकेत देता है।

इन संकेतों को समझकर खेती करना आवश्यक है। उन्होंने भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने, उन्नत बीजों के प्रयोग, जैविक खाद तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आय बढ़ाने के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में खरही गांव की ग्राम प्रधान निर्मला जोशी, भिगराडा की ग्राम प्रधान गीता भट्ट, दीपक शर्मा, दिनेश जोशी, चंद्रा देवी, दिया देवी, बाला दत्त, दिनेश चंद्र, कृष्णा देवी, नवीन चंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने सहगल फाउंडेशन एवं प्रशिक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

    संजू पुरोहित संपादक घरेलू गैस सिलेंडरो में कम गैस पाए जाने पर 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध किया गया मुकदमा दर्ज जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा की…

    रुड़की में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल: ईद पर पुष्प वर्षा, मिठाई बांटकर दी मुबारकबाद, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

    ईद उल फितर के पावन अवसर पर रुड़की में सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह के समीप स्टॉल लगाकर नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *