नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई

उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार, के निर्देशन के क्रम में आज नगर निगम हरिद्वार की टीम एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड संख्या 60, हरिलोक क्षेत्र में सब्जी मंडी के निकट सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

उन्होंने अवगत कराया कि अभियान के दौरान लगभग 50 ठेली/फेरी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा 03 ठेलियां जब्त की गईं। साथ ही उक्त क्षेत्र में भविष्य में पुनः अतिक्रमण न किए जाने हेतु मुनादी भी कराई गई।

इस अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्री सुनील कुमार, नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी श्री आदित्य तेजेश्वर तथा अन्य नगर निगम एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।

  • Related Posts

    कुंभ मेला-2027: कनखल क्षेत्र को संवारने और यातायात प्रबंधन की चुनौतियों के समाधान की कवायद तेज

    मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर कनखल क्षेत्र का लिया जायजा कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेला प्रशासन ने धर्मनगरी हरिद्वार के प्राचीन एवं धार्मिक दृष्टि से…

    हरिद्वार में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश

    जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि पाइप्ड नेचुरल गैस (पी०एन०जी०) के दैनिक उपयोग को बढावा देने एवं गैस आपूर्ति को सतत, सुचारू एवं सुरक्षित बनाये रखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *