डा०आर०एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के तत्वाधान हरिद्वार में एक द्विवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया

हरिद्वार।डा०आर०एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के तत्वाधान में विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में ग्राम्य विकास विभागान्तर्गत लोक सूचना अधिकारी (ग्राम विकास अधिकारी / ग्राम पंचायत विकास अधिकारी) एवं सहायक लोक सूचना अधिकारी (सहायक खण्ड विकास अधिकारियों) का एक द्विवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें समस्त लोक सूचना अधिकारी/सहायक लोक सूचना अधिकारी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उदघाटन दिनांक 01.02.2025 को श्रीमती आकांक्षा कोण्डे मुख्य विकास अधिकारी, महोदया द्वारा करते हुये सभी प्रशिक्षार्थियों को सम्बोन्धित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्री के०एन०तिवारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण हरिद्वार, श्री वेद प्रकाश, जिला विकास अधिकारी, हरिद्वार एवं श्री अतुल प्रताप सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी, हरिद्वार उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी, महोदया द्वारा अपने सम्बोधन में प्रशिक्षार्थियों को सभी योजनाओं एवं प्रक्रियाओं की सूचनाओं को स्वतः प्रकट करते हुए जनमानस हेतु सुगमता एवं सरलता से सूचना उपलब्ध कराने हेतु तत्पर रहना चाहिए से अवगत कराया गया।

आज दिनांक 01.02.2025 को श्री वेद प्रकाश, जिला विकास अधिकारी, हरिद्वार द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को सम्बोन्धित करते हुये प्रशिक्षण का समापन करने उपरान्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस संदर्भदाता के रूप में श्री प्रमोद पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रा०२०८०अधिकारी, श्री संदीप गुप्ता, वरिष्ठ प्रशिक्षक प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, हरिद्वार, श्री विनोद प्रसाद मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी, श्रीमती सरिता उनियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, हरिद्वार ने सूचना अधिकार अधिनियम के मुख्य पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक में श्री मौ०इमरान अन्सारी, वरिष्ठ सहायक, श्री गगनदीप रावत, प्रधान सहायक (नाजिर), श्री उमर फारूख, कनिष्ठ सहायक, श्री रजनीश कुमार, कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *