ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा पूरा

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की।

निरीक्षण के क्रम में पिछले माह की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की गई। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर होनी चाहिए।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *