जूना अखाड़े ने अपने दो महामंडलेश्वरों को पद से हटाते हुए अखाड़े से निष्कासित करने का निर्णय लिया है

श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए जूना अखाड़े के दो महामंडलेश्वरों स्वामी जितेंद्र आनंद गिरि तथा महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधा आनंद को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है ।जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती ने इन दोनों का निष्कासन करते हुए कहा कि इन दोनों द्वारा प्रदेश सरकार तथा प्रशासन के विरुद्ध अनैतिक शब्दों का प्रयोग करने के कारण जूना अखाड़े से दोनो को निष्कासित किया किया जाता है ।

श्री महंत मोहन भारती महाराज ने कहा उनका आचरण सनातन विरोधी है तथा यह कुंभ मेले में व्यवधान पैदा करने का प्रयास है।अखाड़े की मर्यादाओं के विरुद्ध आचरण करने के कारण अखाड़े से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है ।उन्होंने बताया महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोध आनंद गिरि के विरुद्ध पूर्व में भी कई शिकायतें आई थी जिनमें एक शिकायत उनके विरुद्ध हत्या का अभियोग का भी है जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा की इन दोनों महामंडलेश्वरों को तत्काल प्रभाव से जूना अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *