जनपद आगमन पर जिलास्तरीय अधिकारियों  ने पुष्प गुच्छ भेंटकर नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी का किया स्वागत

उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम मे डॉ लालायित नारायण मिश्र ने विकास भवन स्थित कार्यालय पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर संबंधित पटल के अधिकारियों एवम् कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि अपना कार्य पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें ।
उन्होंने कहा कि जो भी आमजन मानस अपनी समस्याएं लेकर विकास भवन में पहुंचते है तो उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि किसी अधिकारी एवं कार्मिक को कार्य के संपादन या समस्या निस्तारण में किसी भी प्रकार की कठिनाई या परेशानी आती है तो उसके निराकरण हेतु सीधे सीडीओ से सम्पर्क कर सकते हैं ताकि कार्य अनावश्यक लंबित न रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों के संपादन में किसी प्रकार की समस्या या परेशानी है तो उनसे किसी भी समय मिलकर इसका समाधान कर सकते है।
  इसके पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की।
  इस दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह, अपर जिला अर्थ एवम् संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *