‘द डिजिटल थ्रेड‘ बनेगा शासन, तकनीक और नागरिकों के बीच सेतु — मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रथम त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने आशा व्यक्त की कि यह न्यूज़लेटर राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, सफल परियोजनाओं, डिजिटल पहलों एवं एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रमुख गतिविधियों को व्यापक रूप से आम जनमानस तक से पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ‘द डिजिटल थ्रेड‘, शासन, तकनीक और नागरिकों के बीच सेतु का कार्य करेगा।

राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (एन.आई.सी.) संजय गुप्ता ने कहा कि एन.आई.सी. उत्तराखण्ड राज्य में डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है, एवं निरन्तर अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर ए.एस.आई.ओ. (जिला) राजीव जोशी, सयुंक्त निदेशक (आई.टी.) श्रीमती चंचल गोयल, सयुंक्त निदेशक (आई.टी.) श्रीमती शिवानी गोठी, सयुंक्त निदेशक (आई.टी.) रोहित चंद्रा, उप निदेशक (आई.टी.) सुश्री प्रीति जोशी एवं उप निदेशक (आई.टी.) श्री अनुज धनगर भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *