टाइल्स की खराब स्थिति पर कार्रवाई के आदेश, 30 सितम्बर तक सुधार अनिवार्य

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी ने कोटद्वार अंतर्गत सड़कों की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़कों को गड्ढा मुक्त और पैचलैस करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्य बिन्दुवार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-534 के कि.मी. 25 से कि.मी. 28 के बीच पैचवर्क कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं कि.मी. 23 से कि.मी. 25 के मध्य कार्य प्रगति पर है, जिसे 01 अक्टूबर 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिये। कि.मी. 27 पर पैचवर्क असंतोषजनक पाया गया और मलबा डालकर पुनः कार्य करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-534 के कि.मी. 34 से कि.मी. 44 (आमसौड़ से फतेहपुर) तक पैच मरम्मत का कार्य 01 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। साथ ही लोक निर्माण विभाग, दुगड्डा द्वारा कौड़िया-मोटाढाक मोटर मार्ग कि.मी. 01 से कि.मी. 05 एवं चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पाखरो मोटर मार्ग कि.मी. 13 से कि.मी. 16 के बीच पैचवर्क कार्य पूर्ण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान शिवम ट्रेडर्स के सामने टाइल्स उबड़-खाबड़ पायी गयीं, जिन्हें 30 सितम्बर तक सुधारने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पाखरो मोटर मार्ग कि.मी. 32 से कि.मी. 37 के बीच पैचवर्क कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मोटर मार्ग कि.मी. 89 से कि.मी. 98 के बीच कुल 04 कि0मी0 में पैच मरम्मत कार्य प्रस्तावित है, जिसे 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ मार्गों पर कार्य में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *