स्थानीय लोगों को रेस्क्यू के बुनियादी प्रशिक्षण की आवश्यकता: डीएमओ

आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी की ओर से विकासखंड नैनीडांडा ब्लॉक सभागार में आयोजित दो दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण जनजागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण में ग्रामीणों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, होमगार्ड, पीआरडी स्वयंसेवकों समेत अन्य प्रतिभागियों को आपदा से पूर्व, आपदा के दौरान और आपदा के बाद किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला ने प्रतिभागियों को आईआरएस प्रणाली, आपदा परिचालन केंद्र की कार्यप्रणाली तथा आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय घटनाओं की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को भी रेस्क्यू संबंधी बुनियादी जानकारी रखने पर बल दिया, ताकि घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा जोखिम के बारे में जागरुकता बढ़ाना, तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता को सशक्त करना तथा जोखिम को कम करना है।

इस दौरान एसडीआरएफ टीम ने प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर अस्थायी संरचना तैयार करने और राहत कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नैनीडांडा प्रकीर्ण नेगी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी से कोर्स डायरेक्टर डॉक्टर मंजू पाण्डे, खंड विकास अधिकारी प्रमोद चंद्र पाण्डे, एसडीआरएफ से जितेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *