भूरारानी क्षेत्र की निर्मल पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग

पाइप फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से करोड़ों के नुकसान होने की आश्ंाका जताई जा रही है।

मामला भूरारानी क्षेत्र स्थित निर्मल पाइप फैक्ट्री का है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह यहंा अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफराकृतफरी मच गई। देखतेकृदेखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर में रखे प्लास्टिक पाइप, टैंक व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे अचानक फैक्ट्री में आग भड़क उठी। चूँकि फैक्ट्री में प्लास्टिक से संबंधित सामान तैयार होता है, इसलिए आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *