चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मिला पुरस्कार

राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत सितंबर माह में आयोजित हो रहे पोषण माह में भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की शाखा केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून प्रादेशिक शाखा के संयोजन में विगत कई दिनों से चल रहा पोषण मिशन जागरूकता अभियान का समापन शुक्रवार को ग्राम जिया पोता में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश  भाजपा उपाध्यक्ष स्वामी यतिश्वरनंद ने पोषण मिशन के विषय में बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष 2018 में किया था।

यह कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों को समर्पित है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इस अभियान के अंतर्गत ग्राम जिया पोता में एग्जीबिशन (चित्र प्रदर्शनी ) का 17 सितंबर को शुभारंभ किया गया था।

जिसका समापन आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद  एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी की गरिमामय  उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रदर्शनी प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतिस्पर्धाओ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बालक बालिकाओं को पारितोषिक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया समापन समारोह में आए हुए अतिथियों का स्वागत केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक शाखा देहरादून के प्रचार अधिकारी एन एस नयाल ने किया कार्यक्रम में बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताओं ,स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों चिकित्सकों के साथ-साथ समाजसेवी अनीता वर्मा सहित ग्राम प्रधान कृष्णपाल, प्रखर कश्यप,  अमित कुमार ,अनिल सैनी ,डॉ खलील आदि  जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे प्रिया पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पारितोषिक प्राप्त किये साथ ही कार्यक्रम को उत्साहवर्धक बनाने के लिए सेठपाल एंड पार्टी ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी । पुरस्कार वितरण के साथ सहयोगी संस्थाओ को भी सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *