खतरे के बीच नालूपानी में पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी स्लाइडिंग जोन बुधवार को एक बार फिर जीवनरक्षक बन गया जब यातायात पुलिस कर्मियों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गर्भवती महिला को सुरक्षित जिला चिकित्सालय पहुँचाया। चिन्यालीसौड़ से एम्बुलेंस के माध्यम से उत्तरकाशी जिला अस्पताल लाई जा रही महिला नालूपानी के पास भूस्खलन के कारण फँस गई थी।

जानकारी के अनुसार, इस दौरान मार्ग पूरी तरह बाधित था और एम्बुलेंस आगे नहीं बढ़ पा रही थी। हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद यातायात निरीक्षक संजय रौथाण के नेतृत्व में ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने महिला के परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से स्ट्रेचर की व्यवस्था की और जोखिम भरे स्लाइडिंग जोन को पैदल पार कराया।

पुलिस की तत्परता यहीं नहीं थमी। महिला को बिना देर किए यातायात पुलिस के सरकारी वाहन से देवीधार तक पहुँचाया गया, जहाँ से एम्बुलेंस ने उसे उत्तरकाशी जिला अस्पताल के लिए रवाना किया।

स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने न केवल अपनी ड्यूटी निभाई बल्कि इंसानियत का भी परिचय दिया। उन्होंने समय पर गर्भवती महिला को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *