पुलिस टीम पहुंची गांव, आपदा प्रभावितों से जाना हालचाल

हर्षिल-धराली क्षेत्र में 5 अगस्त को आई भीषण प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे प्रभावित परिवारों को लगातार शासन-प्रशासन और सामाजिक संगठनों से राहत सामग्री मिल रही है। इसी कड़ी में उत्तरकाशी पुलिस ने बुधवार को धराली गांव पहुंचकर आपदा पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें आवश्यक उपयोग की वस्तुएं वितरित कीं।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार अपनी टीम के साथ धराली पहुंचे। यहां उन्होंने गांव के प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और पुलिस-प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस दौरान प्रभावित परिवारों को हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड हरिद्वार के सौजन्य से प्राप्त राहत सामग्री वितरित की गई। इसमें कंबल, तिरपाल, जूते-चप्पल, बर्तन सहित कई आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनके पुनर्वास और मदद के लिए जिला प्रशासन व पुलिस हर स्तर पर तत्पर है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को आई आपदा में धराली और आसपास के क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ था। कई मकान, दुकानें और खेत क्षतिग्रस्त हुए, जबकि लोगों को अपने परिजनों और आजीविका का भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे समय में प्रशासन, पुलिस और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार मदद पहुंचाना आपदा प्रभावितों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *