नगर निगम का बजट 15 दिन में प्रस्तुत करने का भरोसा

नगर निगम से संबंधित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बीते रविवार को पार्षदों ने बैठक कर बुधवार से क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया था। इस बीच मंगलवार को पार्षदों और नगर महापौर अजय वर्मा, नगर आयुक्त व सीडीओ रामजी शरण शर्मा तथा नगर सहायक आयुक्त के बीच वार्ता हुई। इसके बाद निगम प्रशासन ने पार्षदों की मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके आधार पर पार्षदों ने प्रस्तावित धरना फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया।

नगर निगम में हुई बैठक में बंदरों की समस्या, नगर आयुक्त की नियुक्ति और नगर निगम बजट को लेकर चर्चा हुई। निगम प्रशासन ने बताया कि बंदरों की समस्या निपटाने के लिए बीस दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नगर आयुक्त की स्थायी नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। तब तक सीडीओ रामजी शरण शर्मा प्रतिदिन सुबह दस से ग्यारह बजे तक नगर निगम में बैठकर काम देखेंगे। वहीं नगर निगम का बजट पंद्रह दिनों के भीतर प्रस्तुत करने की भी सहमति दी गई।

निगम प्रशासन की इस सहमति के बाद पार्षदों ने प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि तय समयसीमा में कार्रवाई पूरी नहीं हुई, तो 21वें दिन से सभी पार्षद जनता के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के धरने पर बैठेंगे। बैठक में पार्षद चंचल दुर्गापाल, वैभव पांडे, अंजू बिष्ट, रोहित कार्की, वंदना वर्मा, आशा बिष्ट, जानकी पांडे, हेमचंद तिवारी, पूनम त्रिपाठी, अनुप भारती, दीपक कुमार, नेहा टम्टा, राधा मटियानी, पूनम वर्मा, विकास कुमार, मधु बिष्ट, तुलसी देवी, गीता बिष्ट, कुलदीप सिंह मेर, इंतेकाब आलम कुरेशी, नवीन चंद्र आर्य, भूपेंद्र जोशी और जानकी पांडेय मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *