विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा की पहल से युवाओं को मिल रहा मंच और पहचान

विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा आयोजित विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट लगातार हर वर्ष कराया जाता है। इस बार इसका पांचवां संस्करण खेला जा रहा है, जिसमें आठ टीमें भाग ले रही हैं। इनमें शिव शक्ति, विक्टोरिया, वेद वॉरियर्स, अल्मोड़ा चैलेंजर्स, गुरड़ाबाज लायंस, अल्मोड़ा सर्विसेज और जेआर फाइटर की टीमें शामिल हैं। कुल 128 खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन मुकाबला वेद वॉरियर्स और जेआर फाइटर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जेआर फाइटर ने गेंदबाजी का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेद वॉरियर्स की टीम ने 17.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेआर फाइटर की टीम 18.4 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। वेद वॉरियर्स के अंकित सिंह ने 40 गेंदों में 61 रन बनाकर सर्वाधिक स्कोर किया और मैन ऑफ द मैच चुने गए। पवन मेहरा ने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका में सत्येंद्र कुमार सिंह और शमशाद अल्वी रहे, जबकि स्कोरिंग अभय और मयंक ने की। उद्घोषक अनिल टम्टा रहे। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा और नगर निगम मेयर अजय वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट की सफलता की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने आयोजन समिति और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से विक्टोरिया क्लब द्वारा आयोजित हो रही प्रतियोगिताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए ताकि खेल और खिलाड़ियों को और अधिक बढ़ावा मिले। मेयर अजय वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना और जागरूकता बनाए रखने पर जोर दिया। उद्घाटन के अवसर पर विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, सचिव जगदीश सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, लियाकत अली, कैलाश सिंह मेहरा, संजय वर्मा, कैलाश गुरुरानी, नरेंद्र बगड़वाल, रक्षित रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *