जिलाधिकारी ने अस्पताल व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत का संज्ञान लेते हुए बुधवार को चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं इस दौरान उन्होंने मृतका के परिजनों से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुराग धनिक को चिकित्सालय में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में तैनाती सभी अधिकारी कर्मचारियों व्यवहार में सौम्यता रखते हुए उपचार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मामले में जहां मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं मृतका के पोस्टमार्टम की विडियो बनाई गई है। साथ ही मामले की उच्च स्तरीय चिकित्सा समिति की जांच को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मृतका के परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, पूर्व नगर पालिका सभासद नवल भट्ट, अंकोला पुरोहित, शांति राणा, गोविंद सजवाण सहित अन्य लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने पेश की प्रभावी पुलिसिंग की मिसाल, कानून व्यवस्था के साथ जीता जनमानस का भरोसा

    जनपद में क्षेत्राधिकारी नई मंडी के रूप में तैनात राजू कुमार साव अपनी विशिष्ट कार्यशैली के कारण चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, जिन्होंने न केवल अपराध नियंत्रण और शांति…

    प्राचीन सिद्धपीठ श्री त्रिपुर माँ बाला सुन्दरी देवी मंदिर में शतचण्डी महायज्ञ आज से, तैयारियाँ पूर्ण

    नगर पालिका परिषद के तत्वावधान एवं मंदिर सेवा ट्रस्ट (रजि.) के सौजन्य से प्राचीन सिद्धपीठ श्री त्रिपुर माँ बाला सुन्दरी देवी मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *